जांजगीर| बेलादुला गांव में घर के बाहर गाली दे रहे युवकों को मना करने पर युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जैजैपुर पुलिस के अनुसार 27 मार्च की रात शिवकुमारी चंद्रा अपने बेटे गौरव चंद्रा के साथ घर पर थीं। उसी समय गांव के अनिल चंद्रा और सरोज चंद्रा उनके घर के बाहर गेट के पास पहुंचे और गाली देने लगे। घर के बाहर आवाज सुनकर गौरव बाहर निकला और उन्हें गाली देने से मना किया। इस पर दोनों गाली देते हुए घर के अंदर घुस गए और गौरव से मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पर शिवकुमारी से भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर अनिल चंद्रा और सरोज चंद्रा के पर एफआईआर दर्ज कर ली है।


