ओडिशा के झारसुगुड़ा में टेंपरेचर 42° पार:झारखंड सहित 4 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट; दिल्ली-पंजाब में हवा चलेगी, पारा गिरेगा

देशभर के मौसम में शनिवार को बदलाव रहेगा। दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान सहित नॉर्थ-वेस्ट राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। उधर चार राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़, झारखंड, वेस्ट बंगाल और ओडिशा शामिल हैं। शुक्रवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा देश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 42.2° रहा। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 28 और 29 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की स्पीड 30 kmph से बढ़कर 40kmph हो सकती है। 29 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में हल्की बारिश होने और बिजली गिरने का अनुमान है। 31 मार्च से 1 अप्रैल तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *