4 वर्षों से लीज का पैसा ना पटाने के कारण भारत पेट्रोल पंप हुआ सीज
पुष्पराजगढ़। मुख्यालय राजेंद्र ग्राम में संचालित भारत पैट्रोलियम लिमिटेड कंपनी का पेट्रोल पंप जो ग्राम पंचायत किरगी के खसरा नंबर 46/2 शासकीय भूमि पर लीज में संचालित है लेकिन पिछले 4 वर्षों से लीज की रकम न जमा करने के कारण कुल राशि 118150 रूपए की राजस्व शुल्क शेष है यह पेट्रोल पंप सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का बताया जा रहा है जिसके मैनेजर केदार गुप्ता को तहसीलदार द्वारा एक सप्ताह पहले पैसा जमा करने के लिए नोटिस दी गई थी उसके बाद कल 26 मार्च को पुष्पराजगढ़ तहसीलदार गौरी शंकर शर्मा द्वारा मौके पर जाकर पैसा जमा करने के लिए 24 घंटे की अतिरिक्त मोहलत दी गई इसके बाद भी लीज का शुल्क न जमा होने के कारण तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा मध्य प्रदेश शासन के खाते में पैसा ना जमा होने तक के लिए पेट्रोल पंप को सीज कर दिया गया


