दशकों पूर्व बना शॉपिंग काॅम्पलेक्स हो रहा है खंडहर, अभी तक नहीं हो पाया आवंटन

दशकों पूर्व बना शॉपिंग काॅम्पलेक्स हो रहा है खंडहर, अभी तक नहीं हो पाया आवंटन
बिजुरी।
नगरपालिका बिजुरी अंतर्गत पुराने नगरपालिका कार्यालय के समीप लगभग 20लाख की लागत से तैयार कराया गया शॉपिंग कापलेक्स अब खंडहर होने की कगार पर पहुंचने लगा है। नगरपालिका ने यह कॉम्पलेक्स स्थानीय दुकानदारों के लिए निर्माण कराया गया था, जिससे राजस्व की प्राप्ति के साथ ही स्थानीय व्यापारियों को व्यवसाय के लिए दुकान उपलब्ध होता। लेकिन इस कांप्लेक्स के निर्माण के लगभग डेढ़ दशक बीत गए। लेकिन अब तक इसकी नीलामी न होने से जहां व्यवसायियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है वहीं दूसरी ओर नगर पालिका को भी प्रतिवर्ष राजस्व की क्षति का सामना करना पड़ रहा है।
यह है मामला
इस कॉम्प्लेक्स में 14 दुकानों का निर्माण कराया गया है, जो उपयोग के अभाव में जर्जर होती जा रही हैं। पिछले कई वर्षों से व्यवसायी इसके नीलाम होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन नगर पालिका की धीमी कार्यप्रणाली के कारण अब तक नीलामी नहीं हो पाई है।
गंदगी के साथ ही कूड़े कचरे का ढेर
उपयोग के अभाव में इस कांप्लेक्स में कूड़े कचरे का ढेर लगता जा रहा है। जहां जगह-जगह गंदगी फैली पड़ी है। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के द्वारा इसके रखरखाव का भी ख्याल नहीं जा रहा है। जिसके कारण यह खंडहर होते जा रही है। सर्वदलीय मंच के ने पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष से भेंट करते हुए नगर की समस्याएं बतलाई गई है। जिसमें इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बने दुकानों की नीलामी कराए जाने की मांग भी की गई थी।
आवंटन प्रक्रिया में बीत गए कई वर्ष
इस शॉपिंग कांप्लेक्स के आवंटन की प्रक्रिया में कई वर्ष बीत गए लेकिन आज तक यह नहीं हो पाया जिसके कारण इसका लाभ आज भी स्थानीय व्यापारी नहीं उठा पा रहे हैं। जिसको लेकर के कई बार शिकायत दर्ज कराई गई और व्यापारियों को इसका लाभ दिए जाने की मांग भी की गई लेकिन आज भी स्थिति यह है कि इसका आवंटन अभी भी नहीं हो पाया है।
इनका कहना है।
जल्द ही इसकी मरम्मत करते हुए आवंटन की प्रक्रिया कराई जाएगी।
सहबिन पनिका
अध्यक्ष नगर पालिका बिजुरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *