सीएम तीर्थ दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए 248 तीर्थ यात्री विशेष ट्रेन से रवाना

सीएम तीर्थ दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए 248 तीर्थ यात्री विशेष ट्रेन से रवाना
अनूपपुर।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या धाम की यात्रा हेतु विशेष ट्रेन 26 मार्च 2025 को शाम 6ः00 बजे अनूपपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम की यात्रा हेतु रवाना हुई। यह विशेष ट्रेन 31 मार्च 2025 को जिले में वापस आएगी। अनूपपुर रेलवे स्टेशन में अयोध्या धाम की विशेष ट्रेन को जिला स्तरीय दिशा समिति के सदस्य व जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अघ्यक्ष हीरा सिंह श्याम नगर पालिका परिषद अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती अंजुलिका सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी  व प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय केके सोनी आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की सदस्य श्रीमती रश्मि खरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि में वरिष्ठ नागरिक एवं यात्रियों के परिजन उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *