पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों के एक पुराने डम्प को सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया है। टोन्टो थाना क्षेत्र के वनग्राम जीम्कीइकीर के पास जंगली पहाड़ी इलाके में यह कार्रवाई की गई। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नक्सली इस क्षेत्र में हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रख रहे हैं। 28 जिंदा IED सहित दूसरी चीजें मिलीं सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 28 आईईडी बरामद किए। इनके अलावा 23 डेटोनेटर, 25 किलोग्राम यूरिया, एक किलोग्राम गन पाउडर और 50 स्विच भी मिले। साथ ही 250 मीटर कॉर्डेक्स वायर, 150 मीटर सेफ्टी फ्यूज और एक सिंटेक्स भी बरामद किया गया। डिफ्यूज किए गए विस्फोटक बम निरोधक दस्ते की मदद से सभी विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस अभियान में चाईबासा जिला पुलिस और सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन की टीम शामिल थी। नक्सलियों का यह डम्प सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बनाया गया था।


