शिक्षकों ने भ्रष्टाचार ​के खिलाफ दी आंदोलन की चेतावनी

भास्कर न्यूज | जामताड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहारंगी में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को बैठक कर संगठन को अधिक सशक्त और मजबूत बनाने दिशा में चर्चा की। अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष अक्षय दास , प्रखंड सचिव रंजीत कुमार दे ने कहा िक संगठन की मजबूती के साथ-साथ जनवरी 2025 में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बताया गया िक प्रखंड कमेटी के कार्यकाल के 3 वर्ष पूरे हो चुके हैं, इसे ऊर्जावान बनाएरखने के लिए फरवरी या मार्च में प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन कराया जाना आवश्यक है। बैठक के दौरान गैर शैक्षणिक कार्यों के लिए शिक्षकों के वेतन बंद करने के निर्देश पर एकमत रहकर संगठन को गति देने पर चर्चा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *