भास्कर न्यूज | कवर्धा शहर के कैलाश नगर स्थित विप्र भवन में 6 और 7 अप्रैल को व्रतबंध और वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। चैत शुक्ल नवमी, 6 अप्रैल 2025 रविवार को दोपहर 3 बजे से मंडप आच्छादन, वास्तु पूजन, हरिद्रालेपन, शिक्षा दीक्षा और मातृका पूजन होगा। अगले दिन चैत शुक्ल दशमी, 7 अप्रैल सोमवार को प्रात: 8 बजे व्रत बंध (जनेऊ) संस्कार संपन्न होगा। इसी दिन शाम 4 बजे मां महामाया मंदिर कवर्धा से भव्य बटुक शिक्षा शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए विप्रबंधु पूरी निष्ठा से जुटे हैं। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है।


