राजनांदगांव| नगर निगम की टीम अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को टीम ने अनुपम नगर इलाके में कार्रवाई की। जहां नाली पर रखे ठेले को हटाया गया। शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए निगम ने टीम गठित की है। जो अलग-अलग हिस्से में पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को टीम अनुपम नगर इलाके में पहुंची। जहां नाली के उपर रखे ठेले को हटाया गया। निगम आयुक्त ने बताया कि उक्त दुकानदार को पूर्व में नोटिस दिया गया था, लेकिन नोटिस के बाद भी ठेला नहीं हटाया। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की।


