मुस्लिम युवक से शादी का विरोध युवती के परिजन ने मचाया हंगामा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव मुस्लिम युवक से हिंदू लड़की की शादी को लेकर एडीएम कार्यालय में हंगामा हो गया। युवती के परिजन हिंदू संगठन और ग्रामीणों के साथ एडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां विवाह के लिए दिए आवेदन को निरस्त करने की मांग करने लगे। इस दौरान मौजूद लोगों ने कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। मामला सोमनी इलाके के ग्राम मुढ़ीपार का है। यहां के यादव परिवार की युवती तीन दिन से लापता है। इसकी शिकायत भी परिजनों ने थाने में दर्ज कराई है। इसी बीच युवती के परिवार में एडीएम कार्यालय से नोटिस पहुंचा, जिसमें युवती के साथ मुस्लिम समाज के युवक की शादी की जानकारी थी। दोनों ने शादी के लिए कोर्ट में आवेदन किया है। नोटिस मिलते ही परिवार के सदस्य ग्रामीणों और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ एडीएम कार्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। युवक-युवती को शादी के लिए शुक्रवार की ही तारीख दी गई थी, लेकिन हंगामे की जानकारी मिलने के बाद वे एडीएम कोर्ट नहीं पहुंचे। युवती का ब्रेनवॉश कर अपहरण का लगाया आरोप युवती के परिजनों ने बताया कि युवती की शादी सामाजिक स्तर पर तय हो गई है। लेकिन युवक ने उसका ब्रेनवॉश किया है। उसका अपहरण कर लिया है। जिसकी शिकायत भी सोमनी थाने में दर्ज कराई गई है। लेकिन सोमनी पुलिस मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। परिजन व ग्रामीण युवक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग लेकर एडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। मौके पर सीएसपी पुष्पेंद्र नायक सहित पुलिस जवान पहुंचे। जिन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाइश दी। तब जाकर मामला शांत हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *