राजनांदगांव | जिले में गर्मी अपने रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। यह मार्च में तापमान का सबसे अधिक स्तर है। इसके साथ ही पूरा जिला हीट वेव की चपेट में आ गया है। इससे लू का खतरा भी बढ़ा गया है। शुक्रवार को भी जिला पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। दोपहर में गर्म हवाएं भी चलती रही।


