टीवी शो में दिखाई देंगी नांदगांव की जसमीत कौर

राजनांदगांव| आओ बनिए गुरसिख प्यारा टीवी गुरमत क्विज शो में शहर की जसमीत कौर भाटिया नजर आएंगी। यह शो हर रविवार सुबह साढ़े 10 बजे चढ़दी कला टाइम टीवी पर प्रसारित होता है। इसमें सिख इतिहास, सिखों की उपलब्धियां, गुरबाणी की जानकारी देने वाला टीवी शो है, जिसने अभी 10 साल पूरे किए हैं। जिसके यू-ट्यूब पर लगभग 550 एपिसोड उपलब्ध है। सीजन 35 के आठवें एपिसोड में राजनांदगांव की दो प्रतिभागी बलजीत कौर भाटिया पत्नी सरदार छतर वीर सिंह भाटिया और दूसरी प्रतिभागी जसमीत कौर पत्नी सरदार गुरदीप सिंह शामिल हुईं थीं। 30 मार्च को इस प्रोग्राम में शामिल होकर अपने ज्ञान का हुनर और सवालों के जवाब देती नजर आएंगी। इनके चयन होने पर सिक्ख समाज व परिवार में खुशी का माहौल है। बलजीत कौर व जसमीत कौर ने एवं इनके परिवार सरोज कौर, ममता कौर, गुरमत ज्ञान मिशन प्रतापगढ़ के मंजीत सिंह गोबिंद का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *