आय में बढ़ोतरी व घुमंतू मवेशियों के लिए बजट में होगा बड़ा प्लान

भास्कर न्यूज |राजनांदगांव नगर निगम में एमआईसी की पहली बैठक शुक्रवार को हुई। महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में एमआईसी के सभी 10 सदस्य व अफसर मौजूद रहे। आय-व्यय अनुमान पत्रक 2025-2026 पर विचार विमर्श उपरांत स्वीकृति के लिए सामान्य सभा को भेजा गया। इसके अलावा नगर निगम के विभिन्न विभागों के लिए निविदा आमंत्रण सहित अन्य विषयों पर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में बजट की रुपरेखा को लेकर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक बजट में इस बार निगम की आय में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा प्लान शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा शहर की सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को हटाने के लिए भी योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा बजट में ऐसे कामों को शामिल किया जाएगा, जिसे निर्धारित समय में पूरा किया सके। महापौर ने निगम के कर्मचारियों को नियमित रुप से वेतन को लेकर भी चर्चा की। इसके लिए निगम की आय में बढ़ोतरी को लेकर रायशुमारी हुई। निगम की बजट सभा नवरात्रि के बाद होगी। इसमें नगर निगम के लिए शासन के स्वीकृत कामों को भी शामिल किया जाएगा। शिकायतों का निराकरण हो, अपना दायित्व पूरा करें बैठक में महापौर यादव ने अधिकारियो से कहा कि सभी अपने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करें। नगर निगम जनता से जुड़ी संस्था है। जनता की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पार्षदों से सामंजस्य बनाकर कार्य करें, अधिकारी कर्मचारी संबंधित वार्ड के पार्षद से मिलकर जानकारी देकर कार्य संपादित करेंगे। उन्होंने अधिकारी कर्मचारी के पदोन्नति, क्रमोन्नति तथा अनुकंपा नियुक्त के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने आयुक्त को निर्देशित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *