गणगौर उत्सव में राजस्थानी रंग, घूमर और खेलों की धूम

अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन अंबिकापुर ने गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया। आयोजन कुंडला सिटी शिव मंदिर प्रांगण में हुआ। संगठन की बहनों के साथ अग्रवाल समाज की अन्य संस्थाओं की महिलाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद गणगौर की पूजा की गई। महिलाओं ने राजस्थानी थीम पर पारंपरिक घूमर नृत्य किया। नृत्य स्पर्धा में भाग लेने वाली महिलाओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। हौजी गेम में ईशर जी का खजाना दिया गया। कई प्रकार की खेल स्पर्धाएं भी कराई गईं। कार्यक्रम में चटपटे व्यंजनों के साथ महिलाओं द्वारा घर पर बनाए गए अचार, पापड़, ज्वेलरी, कान्हा जी के वस्त्र और अन्य सामग्री के स्टॉल लगाए गए। पूरे आयोजन में राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *