5वीं कबड्‌डी प्रतियोगिता: सूरजपुर ने मरवाही को हराकर जीता पहला मैच

खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए अतिथि। भास्कर न्यूज | चिरमिरी मां दुर्गा सेवा समिति एनसीपीएच क्लब हल्दीबाडी के तत्वावधान में 5वीं कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ महाप्रबधंक नवनीत श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान विशिष्ट अतिथि श्रमिक नेता बजरंगी शाही रहे। इस प्रतियोगिता में महिलाओं की टीम भी शामिल है। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मंचासीन अतिथियों ने हनुमान चालीसा पाठ कर किया। 27 मार्च को शुरू हुई प्रतियोगिता का पहला मैच सूरजपुर और मरवाही के बीच खेला गया। इसमें सूरजपुर की टीम विजेता रही। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कबड्‌डी भारत का परंपरागत खेल है, जो लंबे समय से खेला जा रहा है और आज भी सबसे लोकप्रिय है। आयोजक मंडल के समीर देवनाथ ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 40 टीमों के शामिल होने का अनुमान है। इनमें 10 टीम महिलाओं की होगी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 31 मार्च को होगा। इसमें क्लब टीम के विजेता को 71 और उपविजेता को 51 हजार रुपए की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण टीम के विजेता को 31 हजार, उपविजेता को 21 हजार और महिला टीम विजेता को 21 हजार उपविजेता को 15 हजार रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में राष्टीय रैफरी प्ररमु यादव और सरीफ खान हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *