अवैध विक्रय के लिए ले जा रहे शराब को पुलिस ने किया जब्त
बिजुरी। बिजुरी पुलिस ने अवैध विक्रय के लिए ले जाए जा रहे शराब को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बारे में पुलिस ने बताया कि बिजुरी मे बिजली ऑफिस से कबाड़ी मोहल्ले के रास्ते से दो व्यक्तियों के अवैध विक्रय के लिए शराब ले जाए जाने की सूचना मिलने पर टीम गठित कर रेड करवाई करते हुए आरोपी गोपाल साहू पिता धरमदास साहू उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 कबाडी मोहल्ला बिजुरी, रविराज नामदेव पिता दशरथ प्रसाद नामदेव उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 सीएलके स्कूल के पास लोहसरा बिजुरी को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 63 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमती 31 हजार 750 रुपये जब्त किए गए। जिस पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में मानिम टोप्पो, राजेन्द्र अहिरवार, सुनील यादव, अभिषेक शर्मा, विश्वजीत मिश्रा, कर्मजीत सिंह शामिल रहे।
ऑटो में अवैध शराब परिवहन करते तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा , शराब, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे,इसी अनुक्रम में के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में दिनांक 28 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ऑटो में अवैध शराब बस स्टैंड शराब दुकान कोतमा से लोड कर तीन व्यक्ति बंजारा तिराहा तरफ आने वाले है, तत्काल सूचना की तस्दीक हेतु बताये स्थान पर पुलिस टीम पहुंच कर देखी तो बस स्टैंड तरफ से एक आटो आते दिखी जो पुलिस को देखकर केशवाही रोड तरफ भागने लगी जिसका पीछा कर अंसारी गैरेज के पास कोतमा में रेड कार्यवाही कर आटो क्र. एमपी 65 आर 1094 की बीच वाली सीट में एक कार्टून खुला 04 प्लास्टिट कोटेड सीलबंद पावर 10000 केन बीयर प्रत्येक पैकेट में 06 नग, प्रत्येक केन 500 उस कुल 24 एवं 04 कार्टून प्रत्येक कार्टून में 24 नग पावर 10000 वीयर, कुल मात्रा 120 नग बीयर 60 लीटर कीमती लगभग 12000 रुपये एवं एक अदद ऑटो कीमती दो लाख रुपये कुल मशरूका 2,12000 रुपये का आरोपी 01. गण शेखर सिंह पिता लक्ष्मी सिंह उम्र 25 वर्ष नि. साहपुर महला थाना ओबरा जिला औरंगाबाद (बिहार) (सेल्समेन ) 02. दीपक गुप्ता पिता गेंदलाल गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 बदरा थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर (म. प्र.) (ऑटो चालक) तथा 03. प्रकाश कोल पिता लालराम कोल उम्र 19 वर्ष नि. बदरा थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर(हेल्फर) के कब्जे से जप्त कर आरोपी गणो को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरी. सुन्द्रेश सिंह ,सउनि बृजेश कुमार पाण्डेय ,प्र.आर. 119 कपिल उईके ,प्र.आर.78 सपन नामदेव, आर.मुमताज, आर.485 शुभम तिवारी आर. जितेंद्र मंडलोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


