एनएसएस शिविर का तीसरा दिन, साइबर सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को था समर्पित
वेंकटनगर। पंडित टी.पी. शुक्ला महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा गोद ग्राम खोढरी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन परियोजना कार्य के अंतर्गत साइबर सुरक्षा विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्वयंसेवक महाविद्यालय प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापक गण, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम लहसुना के वरिष्ठ नागरिक वा सक्रिय समाज सेवी संभर सिंह मरावी, रामदीन सिंह वा अन्य वरिष्ठ ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर परिचर्चा प्रारंभ की गई। साथ ही साथ इस विषय पर स्वयं सेवकों दुर्गेश केवट, लीना पाटिल, रश्मिता सिंह, मानस सिंह भदौरिया के द्वारा साइबर सुरक्षा पर विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई । महाविद्यालय के प्रबंधक अनुज शुक्ला, मनोज दुबे, श्रीमती अलका गुप्ता कुमारी श्वेता चैधरी के द्वारा साइबर सुरक्षा पर तकनीकी जानकारियां प्रदान की गई। तत्पश्चात वरिष्ठ समाज सेवी संभर सिंह जी के द्वारा तकनीकी जानकारियां दी गई एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण जनों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आव्हान किया गया । तत्पश्चात पर्यावरण सुरक्षा पर स्वयं सेवकों के द्वारा रैली निकाल कर पर्यावरण सुरक्षा पर विशेष स्लोगन के साथ ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया । एवं ग्राम स्थित तालाब में सभी स्वयं सेवकों के द्वारा साफ सफाई की गई। एवं अपने संकल्प का संदेश दिया गया। साथ ही साथ जन सेवा हेतु सदैव सहभागिता प्रदान करने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय डायरेक्टर मनीष शुक्ला, अनुज शुक्ला प्राचार्या डाॅ. दीपा शुक्ला विद्यालय प्राचार्या श्रीमती अलका गुप्ता कुमारी श्वेता, राहुल सिंह, नांदलाल भैना, अनीश सिंह आदि उपस्थित रहे एवं इस कार्यक्रम में सभी की सहभागिता सराहनीय रही है।


