शिवसेना ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर। शिवसेना ने सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि कुछ दिनों पूर्व देवशरण सिंह एवं दीपक पटेल के द्वारा अनूपपुर कलेक्टर को कोतमा सामुदायिक स्वस्थ केंद्र की अव्यवस्थाओं की निम्नलिखित 07 मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन सौंपने के महीने भर बीत जाने के बाद भी प्रशासन के द्वारा इन सभी मांगो को पूरा ना किए जाने पर देवशरण सिंह एवं दीपक पटेल आमरण अनशन में बैठने को मजबूर हुए हैं। जोकि प्रशासन द्वारा बीमारी का बहाना बता कर आमरण अनशन समाप्त करवाकर देवशरण सिंह एवं दीपक पटेल को जबरन अनूपपुर चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जो कि जिले की प्रशासन व्यवस्था की कमी को पूरी तरीके से दर्शाता है जिसका शिवसेना कड़ा विरोध करती है। सीएचएमओ आरके वर्मा के अनूपपुर में पदभार संभालने के बाद अनूपपुर की स्वास्थ व्यवस्था पूरी तरीके से बदतर हो गई है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा के साथ जिले की स्वास्थ व्यवस्था को ठीक करने के लिए ब्भ्डव् आरके वर्मा का अनूपपुर जिले से स्थानांतरित किया जाए।
महिला और पुरुष डॉक्टरों का अभाव
कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला और पुरुष डॉक्टरों का अभाव है, जिसके कारण मरीजों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी रेफर कर दिया जाता है।
एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं
कोतमा अस्पताल में एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण मरीजों को रेफर किए जाने पर कई घंटे इंतजार करना पड़ता है और कभी-कभी रेफर किए गए स्थान तक पहुंचने से पहले मरीज की मृत्यु हो जाती है।
दवाइयों की कमी
कोतमा अस्पताल में शासन द्वारा दी गई दवाइयों की कमी है, जिसके कारण मरीजों को दर-दर भटकना पड़ता है।
जांच संबंधी मशीनरी उपकरणों का अभाव
कोतमा अस्पताल में जांच संबंधी मशीनरी उपकरण होने के बावजूद भी मरीजों की पूर्णता जांच नहीं की जाती है और मरीजों को जांच हेतु बाहर भेज दिया जाता है।
साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं
कोतमा अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण गंदगी का अंबार लगा रहता है।
कार्यकलाप योजना के तहत राशि का दुरुपयोग
कोतमा अस्पताल में शासन द्वारा कायाकल्प योजना के तहत दी गई राशि का दुरुपयोग किया गया है, जिसके कारण अस्पताल में कोई सुधार नहीं हुआ है।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी
कोतमा अस्पताल में शासन द्वारा दिए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी है, जैसे कि टीवी, कूलर, एसी, फैन, हिटर इत्यादि।
समस्याओं के समाधान के लिए मांगें
सीएचएमओ आर के वर्मा का अनूपपुर जिले से स्थानांतरित किया जाए। महिला और पुरुष डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए। एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। दवाइयों की कमी को पूरा किया जाए। जांच संबंधी मशीनरी उपकरणों का उपयोग किया जाए। साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। कायाकल्प योजना के तहत दी गई राशि का सही उपयोग किया जाए। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी को पूरा किया जाए। शिवसेना ने चार दिनों के भीतर उक्त 08 मांगे को पूरा करने की बात कही है अन्यथा शिवसेना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा के सामने सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


