भास्कर न्यूज|गढ़वा गढ़वा जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में देश के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन शहर के रंका मोड़ पर किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में लोकतंत्र के मंदिर में आपत्तिजनक बयान दिया गया। जिसका राष्ट्रीय जनता दल निंदा व विरोध करती है। वहीं गृह मंत्री को बयान वापस लेने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री इस्तीफा दें। साथ ही अपने बयान वापस नहीं लेते हैं तो राजद सड़क से लेकर सदन तक विरोध मार्च करेगी। देश के 90 प्रतिशत बहुसंख्यक आबादी का अपमान किया गया। इसे राजद कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। देश संविधान से चलता है और राजद संविधान को मानने वाले लोग हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह को ऐसे बयानबाजी से पहले सोचना चाहिए था। भाजपा के लोग लगातार देशवासियों के भावना को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जिसे जनता भली-भांति समझ रही है। गढ़वा| कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राम करेश चौबे के नेतृत्व में शहर के अंबेडकर चौक पर देश के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा जिस तरीक़े संसद भवन ने बाबा भीम राव अंबेडकर को अपमान किया है। देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। अमित शाह को देश की जनता से माफी मांगना चाहिए और अपने पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। पुतला दहन में गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र नाथ चौबे, रंका प्रखंड अध्यक्ष बजेंद्र चौधरी, गढ़वा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोसाहिद हुसैन, विनीत कुमार, मंसूर अंसारी, अजीत मेहता, सुनील पासवान आदि शामिल थे।


