देवघर के सारवां थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में जमीन विवाद ने एक महिला की जान ले ली। आरोप है कि जीरा देवी को उसके देवर और देवरानी ने पीट-पीट कर मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के भाई ने बताया कि परिजनों ने फोन कर उन्हें बहन की मौत की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जमीन विवाद को लेकर शुरू हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। देवर-देवरानी ने भाभी की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी देवर-देवरानी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


