एक सप्ताह में तीन बड़े पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। त्योहारों के दिन हुई अप्रिय घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए स्पेशल ब्रांच ने अलर्ट जारी किया है। स्पेशल ब्रांच ने 31 मार्च से 6 अप्रैल तक पुलिस को विशेष अलर्ट मोड में रहने को कहा है। राजधानी रांची से लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की बात कही गई है। केवल राजधानी रांची में 1 हजार अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। वहीं आज न्यू पुलिस लाइन में रांची पुलिस ने मॉक ड्रिल किया गया। रांची सिटी एसपी राज कुमार मेहता के नेतृत्व में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जहां अत्याधुनिक हथियार से लैस पुलिस कर्मियों ने मॉक ड्रिल किया। अगर हुई भगदड़ या प्रदर्शन को मोर्चा संभालेगी पुलिस मॉक ड्रिल के दौरान दंगा और उपद्रवियों से निपटने के लिए रांची पुलिस ने शक्ति का प्रदर्शन किया। साथ ही असमाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया है कि माहौल बिगड़ने की कोशिश की तो सख्ती से रांची पुलिस निपटेगी। मॉक ड्रिल के मौके पर रांची सिटी एसपी,सार्जेंट मेजर,सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
दरअसल स्पेशल ब्रांच के अलर्ट में बताया गया है कि 31 मार्च को ईद है, एक अप्रैल को सरहुल का पर्व है और 6 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा शराब व मादक पदार्थों का सेवन कर पर्व के पवित्र वातावरण को दूषित करने का प्रयास किया जा सकता है। राज्य की सांप्रदायिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता और निगरानी रखने की आवश्यकता है। सरहुल के दौरान हो चुकी है घटनाएं रांची में कई जगहों पर सरहुल के दौरान विवाद हो चुका है। सदर थाना क्षेत्र में 2022 में छह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं बुढ़मू थाना क्षेत्र में भी 2022 में सरहुल जुलूस को एक समुदाय के द्वारा रोक दिया गया था। जुलूस के लौटने के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया था, जिसमें 15 लोग घायल हो गए थे। इनमें सात की स्थिति गंभीर हो गई थी। इलाज के दौरान 3 की मौत हो गई थी। इसी तरह एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में भी हुंडरू में सरना स्थल को लेकर विवाद हो चुका है। क्षेत्राधिकार को लेकर अगस्त 2023 में अंचल कार्यालय अरगोड़ा का घेराव भी किया जा चुका है। नामकुम के सदाबहार चौक के पास सरना झंडा को जलाने के विरुद्ध अप्रैल 2024 में नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले को लेकर सरना धर्म के लोग काफी आक्रोशित हो गए थे। इसलिए सरहुल में इन क्षेत्रों मेंविशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।


