गढ़वा|उपायुक्त व विकास आयुक्त को भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा ने ध्यान आकृष्ट कराते हुए निवेदन की है कि गढ़वा जिला के सभी प्रखंडों, सभी अंचलों, सभी पंचायत सचिवालयों एवं अन्य सभी विभागों में शिकायत पेटी का अधिष्ठापन करते हुए जिले की क्षेत्र वासियों की जन समस्याओं का समाधान करने की मांग रखी है। भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजन शर्मा ने उपायुक्त एवं विकास आयुक्त को दी गई मांग पत्र में उल्लेख की है कि जिले में शिकायत पेटी की अधिष्ठापन किया जाना जिलावासियों के जनहित में आवश्यक है। हमारे जिले में कई ऐसी समस्याएं हैं जिनका समाधान न होने से लोगों को परेशानी होती है।इस समस्या का समाधान करने के लिए, हम आपके समक्ष शिकायत पेटी की अधिष्ठापन (स्थापना) का अनुरोध करती हूं। यह शिकायत पेटी जिले के सभी प्रखंडों, अंचलों, पंचायत सचिवालयों एवं अन्य विभागों में स्थापित की जा सकती है। इस शिकायत पेटी के माध्यम से, लोग अपनी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकते हैं और उनका समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इससे न केवल लोगों की समस्याएं हल होंगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि जिले में पारदर्शिता और जवाबदेही का माहौल बना रहे। भास्कर न्यूज|खरौंधी प्रखंड के अमरोरा में धान अधिप्राप्ति केंद्र (पैक्स) का नावाडीह मोड़ में गुरुवार को उद्घाटन किया गया। मौके पर बीडीओ रविन्द्र कुमार, अंचल अधिकारी गौतम कुमार लकड़ा, थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में केंद्र के अध्यक्ष अंजन कुमार गुप्ता सहित क्षेत्र के कई किसान उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह के बाद, अधिकारियों की उपस्थिति में धान खरीद प्रक्रिया की शुरुआत की गई। इस केंद्र का उद्देश्य किसानों से सीधे धान की खरीद करना है। ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके और बिचौलियों की समस्या से बचा जा सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। अंचल अधिकारी गौतम कुमार लकड़ा ने किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने भी किसानों को आश्वस्त किया कि धान खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष सोनू गुप्ता, अभिजीत पासवान आदि मौजूद थे। इधर सोना सोबरन एफपीओ खरौंधी में भी धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर बसंत कुमार यादव, राजी पंचायत के मुखिया पति संतोष कुमार सिंह, डायरेक्टर सतेन्द्र सिंह कुशवाहा एफपीओ सीईओ दयाशंकर पटेल, राजी के बीडीसी शिलवंती देवी, अशोक पटेल, दया गुप्ता अमरेश मेहता, कमलेश मेहता आदि उपस्थित थे।


