गढ़वा| रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। उस गांव के फजीहत कोरवा ने अपनी पत्नी मैनी देवी को आग में ढकेल दिया। इससे महिला के दोनों पैर व हाथ झुलस गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मैनी देवी ने बताया कि उसका पति ने शराब पीकर अक्सर मारपीट करते रहता है। बुधवार की शाम को उसका पति फजीहत कोरवा ने बाजार से एक बोतल शराब खरीद कर घर लाया था। कुछ देर बाद ही वह आधा बोतल शराब को पी गया। इसके कुछ देर बाद फजीहत कोरवा ने यह कह कर मैनी देवी के साथ मारपीट करने लगा कि आधा बोतल शराब तुम पी गई। जबकि उसके पीने के बाद बचा हुआ आधा बोतल शराब घर में ही रखा हुआ था। घायल महिला ने बताया कि उसके पति ने चारों बेटियों को भी मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद मैनी देवी की पिटाई करने के बाद उसे आग पर लेटा दिया। जब मैनी देवी ने वहां से उठने का प्रयास करती तो उसे मारपीट कर फिर से आग पर लेटा दे रहा था। मैनी देवी के चिल्लाने पर उसकी बेटी ने वहां से आकर बचाने का प्रयास किया। बताया गया कि जब फजीहत कोरवा ने बेटियों को मारने के लिए दौड़ा तो मौका पाकर मैनी देवी भी वहां से उठ कर भाग गई। भास्कर न्यूज|गढ़वा बंद स्कूल पर कब्जा जमाने की कोशिश, दबंगों ने दीवार खड़ी कर घेरा शीर्षक से दैनिक भास्कर अखबार में प्रमुखता से खबर छपने के बाद जिला प्रशासन की नींद खुल गई। शिक्षा विभाग के पदाधिकारी ने गुरुवार अहले सुबह उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर पहुंचे और अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाया। उसे दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर अली, जिला शिक्षा अधीक्षक, अंचलाधिकारी सफी अलम, बीडीओ दलबल के साथ पहुंचे और स्पष्ट रूप से कहा कि इस विद्यालय को दूसरे जगह मर्ज कर दिया गया है लेकिन भवन शिक्षा विभाग का है और इस परिसर पर किसी को चारदीवारी दिलाने का हक नहीं है। बताते चले कि जिला मुख्यालय के कल्याणपुर गांव स्थित और नए समाहरणालय भवन के सटे नवसृजित प्राथमिक विद्यालय है। विद्यालय भवन के साथ-साथ सरकारी राशि से शौचालय का निर्माण व चापानल भी लगाया हुआ है। दबंगों की ओर से सरकारी स्कूल और भूमि में ही बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर भी लगा है। दबंगों के द्वारा कब्जा के बाद ट्रांसफार्मर भी चारदीवारी के अंदर हो गया। ग्रामीणों ने डीसी को दिए आवेदन में उल्लेख किया है। कि उक्त विद्यालय वर्तमान में बंद है। विद्यालय की भूमि को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चारदीवारी देकर सामने से बंद कर दिया गया है। जिससे विद्यालय पूर्ण रूप से चारों तरफ से बंद हो गया है। उक्त विद्यालय कल्याणपुर गांव स्थित प्लॉट नंबर 154 और खाता 2008 में स्थित है। इस विद्यालय में कल्याणपुर गांव के वार्ड नंबर 12 का मतदान केंद्र भी हुआ करता था और कल्याणपुर गौरा टीकर के ग्रामीणों के बच्चे व महादलित परिवार के बच्चे पढ़ा करते थे। ग्रामीणों ने उपायुक्त से स्कूल के भूमि के अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों बताया कि दो दशक पूर्व तत्कालीन डीसी एसके सत्यपथी ने मुसहर परिवार के बच्चों के लिए इस विद्यालय को बनवाया था। ताकि मुसहर के बच्चे शिक्षित हो सकें। ग्रामीणों ने कहा कि अरविंद सिंह और पिंटू सिंह इस स्कूल के भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से चारदीवारी निर्माण कर गेट लगा दिए थे। मगर जैसे ही ग्रामीणों की भनक लगी। ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और उपायुक्त को आवेदन देकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यालय को सुरक्षित रखने के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा। गढ़वा | जिले के करमडीह गांव निवासी शंभु महतो ने दबंगई और जबरन कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाया हैं। उनके अनुसार, लक्ष्मी महतो, शंकर महतो, अयोध्या महतो, और राम प्रवेश महतो समेत करीब 10-15 लोगों ने उनके घर पर गाली-गलौज और मारपीट की। शंभु महतो का दावा है कि करमडीह खाता नंबर 87, प्लॉट नंबर 804, रकबा 2.75 एकड़ जमीन पर जबरन ईंट, बालू और पत्थर गिराकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।


