लातेहार में जेजेएमपी का एरिया कमांडर गिरफ्तार:कटिया जंगल से पकड़ा गया मुरारी भुईयां, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी योजना

लातेहार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर मुरारी भुईयां को गिरफ्तार कर लिया है। मुरारी भुईयां उर्फ छोटू उर्फ पप्पू पलामू के बसरिया कला, चैनपुर का रहने वाला है। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर ने बताया कि लातेहार एसपी और सीआरपीएफ पलामू रेंज के डीआईजी को गुप्त सूचना मिली थी। छिपादोहर थाना क्षेत्र के कटिया जंगल में जेजेएमपी का एक दस्ता किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा था। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर मुरारी भुईयां को पकड़ लिया। संगठन के सबजोनल कमांडर अखिलेश यादव, एरिया कमांडर बैजनाथ सिंह समेत अन्य उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। पप्पू लोहरा के निर्देश पर ठेकेदारों से लेवी वसूलते हैं पूछताछ में मुरारी ने बताया कि जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा के निर्देश पर वे लातेहार और पलामू जिले में ठेकेदारों से लेवी वसूलते हैं। साथ ही आगजनी, फायरिंग और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। इस अभियान में छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सुभाष दास समेत कई जवान शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *