सूरजपुर जिले में परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने के बाद 9वीं के छात्र ने फांसी लगा ली। दिनेश प्रहरी (15) डीएवी स्कूल के सेक्शन A में पढ़ता था। परीक्षा परिणाम में 2 विषयों में सप्लीमेंट्री आने से वह मानसिक रूप से परेशान था। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। दिनेश के पिता SECL में एक सिक्योरिटी गार्ड है। वो लोगकुमदा कॉलोनी के SECL क्वार्टर में रहते है। शुक्रवार सुबह बाथरूम के पास दुपट्टे के फंदे से दिनेश का शव लटका मिला। वहीं, 6 दिन पहले (23 मार्च) अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल की 9वीं की छात्रा ने भी एग्जाम में सप्लीमेंट्री आने के बाद सुसाइड कर लिया था। छात्रा हिंदी विषय में फेल हो गई थी। छात्रा को स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा देने के लिए एक और मौका भी दिया था। लेकिन वह फांसी पर झूल गई। एक दिन पहले सामान्य था परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात स्कूल से लौटने के बाद वह सामान्य रूप से खाना खाया और सोने चला गया। अगली सुबह जब वह अपने बिस्तर पर नहीं मिला, तो परिजनों ने तलाश शुरू की थी। मानसिक तनाव में था छात्र परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार और स्कूल में शोक की लहर है। विश्रामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में सप्लीमेंट्री आने की वजह से मानसिक तनाव सामने आया है। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। NSUI छात्र संगठन ने किया विरोध NSUI छात्र संगठन ने इस घटना पर विरोध जताया है। इस संगठन के लोगों ने पहले भी कक्षा 9वीं, और 11वीं के छात्रों के सप्लीमेंट्री व फेल होने पर अपना विरोध जताया था और स्कूल के प्रिंसिपल से चर्चा कर छात्रों को मानसिक दबाव को कम करने के लिए स्कूली शैक्षणिक गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत पर बात रखी थी। ………………………….. सुसाइड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अंबिकापुर में 9वीं की छात्रा की फंदे पर झूलती लाश:सप्लीमेंट्री आने से परेशान थी; टीचर बोले-कुछ दिनों पहले नेशनल खेलने नेपाल भी गई अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल की 9वीं की छात्रा ने एग्जाम में सप्लीमेंट्री आने के बाद घर में फांसी लगा ली। 9वीं के फाइनल एग्जाम में छात्रा हिंदी विषय में फेल हो गई थी। छात्रा को स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा देने के लिए एक और मौका भी दिया था। पढ़ें पूरी खबर…


