बंगाल में धनबाद के युवक से लोडेड पिस्टल बरामद:कुल्टी के लाइन होटल से युवक गिरफ्तार, हीरो पैशन बाइक भी जब्त

पश्चिम बंगाल के कुल्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चौरंगी चौकी पुलिस ने झारखंड के धनबाद से आए एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ उपद्रवी झारखंड से बंगाल में घुसपैठ कर चुके हैं। इस सूचना पर दमागरिया के एक लाइन होटल में छापेमारी की गई। पुलिस ने 22 वर्षीय रेहान राजा को गिरफ्तार किया। उसके पास से गोलियों से भरी पिस्टल और एक लाल रंग की हीरो पैशन बाइक बरामद की गई। पुलिस को आशंका है कि रेहान बंगाल-झारखंड सीमा क्षेत्र में कोई बड़ी वारदात करने की योजना बना रहा था। इसलिए वह लाइन होटल में छिपा हुआ था। पुलिस रेहान से पूछताछ कर रही है। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या वह किसी अपराध गिरोह से जुड़ा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस की सतर्कता और गुप्त सूचना तंत्र की वजह से यह गिरफ्तारी संभव हो पाई है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *