धोती-साड़ी योजना में अब तक 11,773 लाभुक वंचित

भास्कर न्यूज | कोडरमा राज्य सरकार की धोती, साड़ी और लुंगी वितरण योजना में जिले के 10% लाभुकों को अब तक कपड़े नहीं मिले हैं। चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में 1,25,735 लाभुकों का चयन हुआ था। इनमें से 1,13,962 लोगों को ही योजना का लाभ मिल पाया है। यानी 11,773 लाभुक अब भी वंचित हैं। जिला आ पूर्ति पदाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि शेष लाभुकों को जल्द वस्त्र बांटे जाएं। सरकार ने हर साल जून और दिसंबर में 10 रुपए में धोती, साड़ी और लुंगी देने की घोषणा की थी। जिले में अब तक केवल पहली छमाही का ही वितरण हो सका है। विभाग की ओर से हर तीन महीने में प्रति कार्डधारी को मुफ्त नमक दिया जाता है। सितंबर तक इसका वितरण पूरा हो चुका है। ग्रीन कार्डधारियों को प्रति कार्ड एक किलो चना दाल देने की योजना के तहत नवंबर तक दाल दी जा चुकी है। इसी तरह तीन महीने के अंतराल पर प्रति कार्ड एक किलो चीनी भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि कोई भी लाभुक योजना से वंचति नहीं रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *