हिंदू नव वर्ष पर कोरबा में भव्य आयोजन:विहिप की शोभायात्रा में देश भर की कला-संस्कृति की झलक, सजी रंगबिरंगी झांकियां

कोरबा में हिंदू नव वर्ष के स्वागत को लेकर विश्व हिंदू परिषद की ओर से 30 मार्च, रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। यह यात्रा कोसाबाड़ी चौक से आईसीआईसीआई चौक तक जाएगी। शोभायात्रा में देश भर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलेगी। इसमें छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, पंजाबी गटका और बस्तर नृत्य शामिल हैं। नागपुर पंथी, बंगाली डाक निशान बाजा और कर्नाटक की कांतारा झांकी भी आकर्षण का केंद्र होगी। ओडिशा के कलाकारों की प्रस्तुतियां और शिव-पार्वती का लाइव स्टेज शो भी होगा। अयोध्या से श्रीराम-लक्ष्मण की दिव्य झांकी विशेष आकर्षण होगी। कल्की अवतार, ओपन ट्रेलर डीजे और अघोरी तांत्रिक साधना ग्रुप की प्रस्तुतियां भी होंगी। धुमाल नृत्य की झांकियां भी लोगों का मन मोहेंगी। पिछले 8 वर्षों से निकाली जा रही झांकी विहिप के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि यह आयोजन पिछले 8 वर्षों से हो रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग और भगवान राम की कृपा से यह परंपरा जारी है। इस बार विभिन्न राज्यों की मंडलियों की भागीदारी से कार्यक्रम और भी खास बन गया है। आयोजन स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। संगठन ने सभी नागरिकों से इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। यह शोभायात्रा धार्मिक उत्साह के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *