पंचायत सचिवों के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन:कोंडागांव में धरना स्थल पर पहुंचे जिला अध्यक्ष, कहा- भाजपा ने नहीं किया वादा पूरा

कोंडागांव में ग्राम पंचायत सचिव संघ के शासकीयकरण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन मिला है। 17 मार्च से धरना स्थल पर डटे सचिवों की मांगों को जायज बताते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुधराम नेताम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी मांगों के साथ खड़ी है। नेताम ने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी के तहत 100 दिनों में मांग पूरी होनी थी। लेकिन 400 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने से पहले बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है और सत्ता में आने के बाद अपने वादे भूल जाती है। धरना स्थल पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, पीसीसी सचिव सकुर खान, जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल भी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एवं पार्षद हेमा देवांगन, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन और प्रवक्ता प्रीति भदौरिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *