मानसा में घर के पास फैक्ट्री से परिवार परेशान:सैनिक भाइयों ने CM मान से लगाई गुहार, प्रदूषण से बच्चे बीमार

पंजाब के मानसा में घर के पास लगी फैक्ट्री से एक परिवार परेशान है। जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे दो सैनिक भाई अपने परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दोनों ने डीसी दफ्तर पहुंचकर अपनी परेशानी बताई। दोनों भाई सोनू सिंह और राजेंद्र सिंह का कहना है कि मानसा के बुढलाडा में उनके घर के पास अवैध रूप से एक फैक्ट्री लगा दी गई है। फैक्ट्री से निकलने वाली राख से उनके घर में प्रदूषण फैल रहा है और बच्चे बीमार हो गए हैं। रात को शोर की वजह से बच्चे सो नहीं पाते। नियमों के विपरीत फैक्ट्री बनाई गई सैनिक भाइयों ने बताया कि उन्होंने 2017 में घर बनवाया था। 2024 में रिहायशी इलाके में नियमों के विपरीत फैक्ट्री स्थापित कर दी गई। इस मामले में डेढ़ साल से बुढलाडा के एसडीएम, डिप्टी कमिश्नर और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड पटियाला व चंडीगढ़ के चक्कर काट रहे हैं। सभी दस्तावेज भी अधिकारियों को सौंप चुके हैं। अधिकारियों ने ब्लैक लिस्ट में डाला नंबर दोनों भाइयों ने आरोप लगाया कि अधिकारी उनके फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल चुके हैं। कोई भी उनकी फोन नहीं उठाता। मजबूरी में छुट्टी लेकर मानसा आना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से न्याय की गुहार लगाई है। चेतावनी दी है कि अगर समाधान नहीं निकला तो भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। मामले में डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह का कहना है कि वे मामले की रिपोर्ट लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *