धर्मशाला में विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि:योग और वेलनेस सेंटर से बढ़ा आकर्षण, होटल व्यवसाय में भी सुधार

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल धर्मशाला में विदेशी पर्यटकों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 के दौरान अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है और यह आंकड़े धीरे-धीरे महामारी से पूर्व के स्तर तक पहुंच रहे हैं। धर्मशाला में विदेशी पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। 2021 में जहां केवल 2 हजार 701 विदेशी पर्यटक आए थे, वहीं 2022 में यह संख्या बढ़कर 6 हजार 538 हो गई। 2023 में रिकॉर्ड 51 हजार 322 विदेशी पर्यटक पहुंचे। 2024 में 26 हजार 195 पर्यटक आए। 2025 के पहले दो महीनों में ही तीन हजार से अधिक विदेशी पर्यटक धर्मशाला पहुंच चुके हैं। दलाई लामा की शिक्षाएं विदेशी पर्यटकों का आकर्षण बौद्ध आध्यात्मिकता और दलाई लामा की शिक्षाएं विदेशी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण हैं। सितंबर में मैक्लोडगंज में दलाई लामा के प्रवचनों में सैकड़ों पर्यटक शामिल होते हैं। योग और वेलनेस सेंटर भी अब पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। होटल व्यवसाय में भी सुधार धर्मशाला की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति अमेरिकी और रूसी पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करती है। होटल व्यवसाय में भी सुधार देखा जा रहा है। वीकेंड पर होटलों की भरी हुई क्षमता 60-70 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह पिछले 20-30 प्रतिशत से काफी बेहतर है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस वर्ष विदेशी पर्यटकों की संख्या में 25 प्रतिशत की और वृद्धि हो सकती है। गर्मियों की छुट्टियों और वीकेंड पर्यटन से टैक्सी और होटल व्यवसाय में और सुधार की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *