चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा लीग मैच खेला गया। इस मैच में सिंहभूम फाइटर्स ने सिंहभूम ब्लास्टर्स को 7 विकेट से हराकर 4 अंक हासिल किए। आमीर परवेज ने सर्वाधिक 20 रन बनाए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंहभूम ब्लास्टर्स की टीम 28 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से आमीर परवेज ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। एहसान अहमद ने 17 रन जोड़े। पियूष महतो और आदित्य कुमार यादव ने 15-15 रन का योगदान दिया। फाइटर्स के गेंदबाज त्रिनाथ प्रधान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 रन देकर 3 विकेट लिए। नवदीप कैवर्ट, अर्चित आर्यन और समरेश महतो ने 2-2 विकेट हासिल किए। सिंहभूम फाइटर्स ने 20.4 ओवर में मैच जीत लिया 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिंहभूम फाइटर्स ने 20.4 ओवर में जीत हासिल कर ली। कप्तान जीशान अहमद ने नाबाद 43 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके शामिल रहे। यश यादव ने 36 और सिद्धार्थ जायसवाल ने 26 रन का योगदान दिया। ब्लास्टर्स की ओर से रौशन सिंह यादव, कप्तान वासुदेव सुन्डी और आदित्य कुमार यादव ने 1-1 विकेट लिया। मैच के बाद त्रिनाथ प्रधान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य गुरमीत सिंह ने प्रदान किया।


