जर्मन भेजने के नाम पर 4.20 लाख की ठगी , दंपती पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना रमदास की पुलिस ने जर्मन भेजने के नाम पर 4.20 लाख रुपए की ठगी मारने के मामले में दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सुरिंदर सिंह और उसकी पत्नी सतिंदर कौर निवासी कलगीधर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में जगीर कौर निवासी कलगीधर ने बताया कि वर्ष 2018 में बेटे अमनदीप सिंह को जर्मन भेजने के नाम पर यूक्रेन का जाली वीजा लगवाकर 10 लाख रुपए लिए थे। आरोपियों ने धीरे-धीरे पैसे वापस किए। लेकिन बकाया राशि 4.20 लाख रुपए की ठगी मारी है। पुलिस ने बताया आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *