मोहकमपुरा में वोटर पर्ची बांटने वाले युवक को पीटा, चलाई गोली

अमृतसर | मोहकमपुरा में 2 गुटों की झगड़े के दौरान हवाई फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मगर आरोपी फरार हो चुके थे। इस दौरान एक गुट के युवक के साथ मारपीट की गई जो वोटर पर्ची बांट रहा था। घटना बुधवार रात 11.15 बजे की है। एसीपी ईस्ट विनित ने बताया कि रात को 2 गुटों में झगड़ा हुआ था। गोलियां चलाई गई हैं, जिसको लेकर जांच चल रही है। यह गोलियां लाइसेंसी पिस्तौल से चली है या अवैध से यह जांच के बाद ही पता चलेगा। अगर लाइसेंसी पिस्तौल से चलाई होगी तो आरोपी का असलहा लाइसेंस रद्द करने के बारे में लिखेंगे। पीड़ित युवक प्रिंस ने बताया कि वह बुधवार रात को मोमोज की रेहड़ी लगाने वालो ने घेरकर मारपीट की है। उन्होंने युवकों को बुलाकर हवाई फायरिंग भी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *