पारे में गिरावट के बावजूद दिन में कम महसूस हुई सर्दी, शाम को बढ़ी

अमृतसर | वीरवार को दिन के पारे में 1.6 और रात वाले में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इस दौरान दिन में सर्दी कम महसूस हुई लेकिन शाम होते ही असर दिखाने लगी। ग्रामीण और सरहदी इलाकों में धुंध का भी प्रभाव रहा। मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को दिन का पारा 18.6 और रात का 4.2 डिग्री रहा, जबकि बुधवार को उक्त क्रम में यह 20.2 और 4.3 डिग्री रहा। पूर्वानुमान के मुताबिक आगे मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और पारा 20.0/19.0 तथा 4.0/2.0 डिग्री के आसपास रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *