841 बूथों में 300 संवेदनशील तो 245 अति संवेदनशील

निगम चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना करने के लिए डिस्पैच सेंटर बनाए जा चुके हैं। सुबह 9 बजे से ईवीएम कमिशनिंग का काम शुरू होगा। प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आरओ के निर्देशन में टीमें अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी। टाउन हॉल माल मंडी स्थित सारागढ़ी मैमोरियल सीसे. एमिनेंस, बीबीकेडीएवी कॉलेज, भाई भागो सरकारी बहु तकनीकी, सरकारी नर्सिंग कॉलेज सर्कुलर रोड, सरकारी बहुतकनीकी कॉलेज में डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं। भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम के 85 वार्डों के लिए 841 बूथों पर 21 दिसंबर को सुबह 7 से 4 बजे तक वोटिंग होगी। 8.36 लाख वोटर अपना पार्षद चुनेंगे। वोटिंग को 24 घंटे बचे हैं मगर मॉडल और पिंक बूथ नहीं बना है। जिला निर्वाचन अधिकारी साक्षी साहनी ने बताया कि 841 बूथों में से 245 अति संवेदनशील तो 300 संवेदनशील जोन में हैं। वेस्ट हलका में सबसे ज्यादा 86 अतिसंवेदनशील तो 77 संवेदनशील हैं। वहीं सबसे कम नॉर्थ हलका में 36 अतिसंवेदनशील तो 35 संवेदनशील बूथ हैं। जबकि 266 नॉर्मल बूथ हैं। वोटर का वोट किस बूथ पर हैं, जानकारी के लिए https://amritsar.nic.in/ municipal-corpration- elections-2024 पर चेक कर सकते हैं। वहीं बाबा बकाला साहिब में 13 वार्डों के 13 बूथों पर चुनाव हो रहे, यहां 5 बूथ संवेदनशील हैं, रईया और मजीठा में 1-1 बूथ है। राजासांसी में 13 और अजनाला में 2 वार्डों में 2 बूथों पर चुनाव होना है। शहरी व रुरल समेत कुल 115 वार्डों में चुनाव होना है। वहीं जरूरतमंद बैलेट पेपर से वोट डाल सकेंगे यह भी निर्धारित नहीं किया जा सका है। जबकि लोकसभा चुनाव 2024 में बुजुर्गों-दिव्यांगजनों के लिए बैलेट पेपर से वोट डालने की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, ताकि कोई वंचित नहीं रहे। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगों के लिए सभी बूथों पर रैंप बनवाए जाएंगे, वालंटियर्स वोट डालने ​के लिए मदद को लगाए जाएंगे ताकि मुश्किलें नहीं आएं। जिला निर्वाचन अधिकारी कम डीसी साक्षी साहनी ने निगम चुनाव को लेकर 21 दिसंबर को नगर निगम-नगर पंचायत व नगर कौसिलों के अंतर्गत आते उद्योगों में काम कर रहे रजिस्टर्ड श्रमिकों के लिए छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *