कपूरथला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान:190 तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ किलो हेरोइन समेत नशीले पदार्थ जब्त

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर कपूरथला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 136 मामले दर्ज कर 190 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कपूरथला के एसपी डी सरबजीत राय के मुताबिक मोहल्ला मेहताबगढ़, शहरी मोहल्ला और सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के तोती और सैचा गांव में विशेष अभियान चलाया गया। 600 पुलिसकर्मी कार्रवाई में तैनात इस दौरान नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली गई। अभियान में करीब 600 पुलिस कर्मी तैनात किए गए। पुलिस ने आरोपियों से डेढ़ किलो हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। एसपी ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी दी है कि वे या तो अपना धंधा बंद करें या फिर जेल जाने को तैयार रहें। पीड़ित परिवारों में जागरूकता फैलाई पुलिस नशीली दवाओं से बनाई गई संपत्ति की भी जांच कर रही है। साथ ही जनसभाओं के जरिए लोगों और पीड़ित परिवारों में जागरूकता फैलाई जा रही है। तस्करों के खिलाफ ऐसे मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें जल्द जमानत न मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *