अमृतसर में हथियार तस्करी का भंडाफोड़:काउंटर इंटेलिजेंस ने तीन तस्कर पकड़े, तलाशी में 6 पिस्तौल और कारतूस बरामद

पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान में काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से छह पिस्तौल बरामद की गई हैं। इनमें एक 9 एमएम ग्लाक, दो .30 बोर और तीन देसी 32 बोर पिस्तौल शामिल हैं। साथ ही नौ कारतूस भी मिले हैं। तीनों आरोपियों की हुई पहचान डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अमृतसर के संगतपुरा के गुरजंत सिंह, लखूवाल के गुरशरण सिंह उर्फ गुरशरणदीप और अभिषेक उर्फ अभि शामिल हैं। यह कार्रवाई एक दिन पहले हुई बड़ी गिरफ्तारी के बाद की गई है। इससे पहले सीआई अमृतसर ने पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस रैकेट के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। विदेशी गैंगस्टर के साथियों को करते थे सप्लाई ये विदेशी गैंगस्टर लखबीर लांडा और सत्ता नौशेरा के साथियों को हथियार सप्लाई करते थे। डीजीपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर-अजनला रोड पर गांव उगगर औलख के पास छापेमारी की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। इन पर आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। केस दर्ज कर नेटवर्क की तलाश में पुलिस पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) और 111 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *