लुधियाना| बाबा फतेह सिंह जी की जयंती और संत बाबा कुन्दन सिंह जी की 100वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर, भाई घन्हैया मिशन सेवा सोसायटी द्वारा गुरुद्वारा नानकसर कलेरा में एक भव्य रक्तदान शिविर और मुफ्त जर्नल मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व तरणजीत सिंह निमाना ने किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन डॉ. बलविंदर सिंह नानकसर वालिया ने किया, जिन्होंने इस आयोजन को बाबा फतेह सिंह जी की जयंती और उनके 100वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर मानवता की भलाई के लिए समर्पित किया। संत बाबा कुन्दन सिंह जी ने रक्तदाताओं की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. बलविंदर सिंह ने जर्नल मेडिकल कैंप के दौरान हजारों मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित कीं और रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।


