धमतरी में बुजुर्ग महिला की जली हुई लाश मिली:पुलिस को शक चूल्हे के पास बैठी महिला आग की चपेट में आई, जांच जारी

धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम करेठा में एक बुजुर्ग महिला की जली हुई लाश मिली है। 85 वर्षीय तुलसा बाई सोनकर का शव उनके घर में बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। सुबह जब परिजनों ने देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। घर में अकेली थी महिला, जलकर हुई दर्दनाक मौत जानकारी के अनुसार, तुलसा बाई सोनकर (85) पत्नी की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। बुजुर्ग महिला का इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात उसके परिजन किसी निजी काम से बाहर गए हुए थे, जिस कारण वे घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि तुलसा बाई अपनी तबीयत ठीक करने के लिए शरीर पर सरसों तेल और मिट्टी तेल का मिश्रण लगाती थी। आशंका है कि रात में चूल्हे के पास बैठे रहने के दौरान आग पकड़ने से वे झुलस गई। सुबह लौटे परिजनों ने देखा दिल दहला देने वाला दृश्य परिजनों के मुताबिक, जब वे सुबह घर लौटे तो तुलसा बाई का शव पूरी तरह जल चुका था। शरीर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं था जो आग से प्रभावित न हुआ हो। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अभी तक मौत के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *