रामगढ़ में शराबी पति ने की पत्नी की हत्या:खाना देने में देर होने पर लोहे की रॉड से किया वार, 6 बच्चों की मां की मौत

रामगढ़ जिले के पतरातू न्यू मार्केट में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक शराबी पति ने खाना समय पर न मिलने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना पतरातू न्यू मार्केट पानी टंकी के पास की है। आरोपी संतोष भुइंया नशे में धुत होकर घर आया। उसने पत्नी सुनीता देवी से खाना मांगा। किसी कारण से सुनीता खाना नहीं दे पाईं। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर संतोष ने लोहे की रॉड से सुनीता पर हमला कर दिया। इस हमले में मौके पर ही सुनीता की मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोपी पति को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका सुनीता देवी के 6 बच्चे हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। अब चार बच्चे अनाथ हो गए हैं। पिता जेल में है और मां की मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी संतोष ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसका कहना है कि गुस्से में उससे यह हत्या हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *