लुधियाना पुलिस की कई गांवों में छापेमारी:100 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ, 14 गिरफ्तार, हेरोइन और अफीम बरामद

पंजाब के लुधियाना देहात पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कासो ऑपरेशन के तहत कई गांवों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने करीब 100 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता के अनुसार यह अभियान सिधवां बेट, रायकोट, जोधा और सुधार क्षेत्र में चलाया गया। 380 नशीली गोलियां की जब्त पुलिस ने विशेष रूप से उन गांवों को टारगेट किया, जो नशे के गढ़ के रूप में जाने जाते हैं। इस कार्रवाई में एक महिला सहित 14 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 40.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। साथ ही 380 नशीली गोलियां और 400 ग्राम अफीम भी जब्त की गई है। शराब की बोतलें, नकदी, बाइक बरामद पुलिस ने 18 शराब की बोतलें, 7 हजार रुपए की ड्रग मनी और 4 मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 13 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एसएसपी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *