अबोहर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर निगम सख्त:5 करोड़ का लक्ष्य, अब तक 70 लाख वसूले, कई दुकानें सील

फाजिल्का जिले के अबोहर नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए कड़े कदम उठाए हैं। निगम को नगर निकाय विभाग से 5 करोड़ रुपए का टारगेट मिला है। अब तक 70 लाख रुपए की वसूली की जा चुकी है। सहायक कमिश्नर कृष्ण पाल राजपूत के नेतृत्व में निगम की टीम शनिवार को शहर के मुख्य बाजार नंबर 12 में अभियान चलाया। शनिवार को 3 लाख की रिकवरी अभियान के दौरान एसडीएम और पुलिस बल के साथ बड़े बकायादारों की दुकानों पर पहुंची टीम ने टैक्स वसूला। टीम ने एक दर्जन दुकानों को सील भी किया है। शनिवार को करीब 3 लाख रुपए की रिकवरी हुई। सहायक कमिश्नर राजपूत ने बताया कि अधिकतर दुकानदारों ने स्वयं आकर टैक्स जमा करवा दिया है। कुछ बड़े दुकानदारों पर अभी भी बकाया है। 31 मार्च से पहले टैक्स जमा कराने की अपील उन्होंने दुकानदारों से 31 मार्च से पहले टैक्स जमा करवाने की अपील की है। राजपूत ने कहा कि टैक्स वसूली से एकत्र किए गए फंड का उपयोग शहर के विकास कार्यों में किया जाएगा। निगम का यह वसूली अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *