पंजाब के बरनाला में एक अजीब मामला सामने आया है। थाना टल्लेवाल में एक व्यक्ति अपनी एक्सीडेंट हुई कार की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। पुलिस को पहले से सूचना थी कि तरनतारन से एक सफेद स्विफ्ट कार में नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर युवक को भी गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस थाना प्रभारी निर्मलजीत सिंह के अनुसार तरनतारन का रहने वाला अरमान अपनी कार लेकर थाने आया था। उसकी कार गांव रामगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इंश्योरेंस क्लेम के लिए वह क्षतिग्रस्त कार को थाने लाया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। जांच में कार से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार और नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया है।


