अबोहर पुलिस की गिरफ्त में मुख्य हत्यारोपी:मैकेनिक खुशहाल चंद मर्डर केस, पूछताछ में आरोपी बोला-सिर्फ जख्मी करना चाहते थे

फाजिल्का जिले के अबोहर में एक सप्ताह पहले हुई बाइक मैकेनिक खुशहाल चंद की हत्या का मुख्य आरोपी पारस पुलिस गिरफ्त में आ गया है। पारस ने मीडिया के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पारस ने बताया कि उसने वारदात से एक दिन पहले ही खुशहाल की दिनचर्या की रेकी की थी। उसने देखा कि खुशहाल किस समय और कैसे गांव जाता है। गांव मलूकपुरा नहर के पास घेरा 21 मार्च की रात को पारस ने अपने दो दोस्तों पवन और राहुल के साथ मिलकर गांव मलूकपुरा की नहर के पास खुशहाल को घेर लिया। आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके घर में एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में उसका मामा भी आया था। मामा का खुशहाल के परिवार के साथ 14 साल पहले झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में मामा का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। कार्यक्रम में मामा को अकेला और दुखी देखकर पारस के मन को ठेस लगी। खुशहाल की हत्या का नहीं था इरादा पारस ने कहा कि उनका इरादा खुशहाल की हत्या का नहीं था। वे उसे सिर्फ जख्मी करना चाहते थे, लेकिन कांपे से सिर पर वार ज्यादा हो गया, जिससे खुशहाल की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी घबरा गए और शव को खेतों में फेंककर फरार हो गए। उसने कहा कि अब उन्हें अपनी गलती पर काफी पछतावा हो रहा है। तीनों दोस्त कोई काम धंधा नहीं करते थे। हालांकि तीनों का कोई क्रिमिनल रिकार्ड नहीं है। 14 साल पुरानी रंजिश का बदला गांव मलूकपुरा का खुशहाल बस स्टेंड के सामने बाइक मैकेनिक का काम करता था। रोजाना शहर से गांव जाता था। 21 मार्च को भी जब वह शहर से घर जा रहा था, तो उसका शव खेतों से बरामद हुआ था। एसपीडी प्रदीप सिधू ने बताया था कि खुशहाल का करीब 14 साल पहले गांव के ही रहने वाले रमेश कुमार के साथ दीवार को लेकर झगडा हुआ था। उस समय हुए झगडे के दौरान खुशहाल चंद ने रमेश कुमार पर हमला किया था। रमेश कुमार का दिमागी संतुलन बिगड़ गया था। जिसका पारस ने बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया। गौरतलब है कि पुलिस ने तीनों आरोपित को काबू कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *