शराब से 5 हजार करोड़, दूध से 210 करोड़ टैक्स:दिल्ली में 2023-24 में हर रोज 6 लाख लीटर शराब बिकी; विधानसभा में सरकार ने बताया आंकड़ा

दिल्ली सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में शराब पर टैक्स से 5,068.92 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि दूध और डेरी प्रोडक्ट से सिर्फ 209.9 करोड़ रुपये मिले हैं। यह जानकारी विधानसभा में बीजेपी विधायक अभय वर्मा के सवाल पर सरकार ने दिया। राज्य सरकार के मुताबिक, दिल्ली में 2023-24 में 21.27 करोड़ लीटर शराब बिकी, यानी हर दिन करीब 5.82 लाख लीटर। 2022-23 में यह आंकड़ा 25.84 करोड़ लीटर था। आप सरकार ने नवंबर 2021 में नई शराब नीति लागू की थी, जिससे शराब की बिक्री सिर्फ निजी दुकानों तक सीमित हो गई थी। लेकिन सितंबर 2022 में पुरानी नीति दोबारा लागू होने के बाद सरकारी शराब दुकानें फिर से खुल गईं। दिल्ली विधानसभा में शराब नीति पर पहली CAG रिपोर्ट पेश हुई थी CM रेखा गुप्ता ने 25 फरवरी को सदन में दिल्ली शराब नीति पर पहली CAG रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में AAP की गलत शराब नीति की वजह से 2002 करोड़ रुपए नुकसान की बात सामने आई थी। इसके मुताबिक, शराब नीति में कुछ थोक विक्रेताओं और निर्माताओं में ‘विशेष व्यवस्था’ से मोनोपॉली और ब्रांड प्रमोशन का खतरा पैदा हुआ। क्या है दिल्ली शराब नीति घोटाला? दिल्ली शराब नीति घोटाला 2021 में दिल्ली सरकार की नई शराब नीति से जुड़ा एक भ्रष्टाचार का मामला है। जांच एजेंसियों (CBI और ED) के मुताबिक AAP नेताओं ने लाइसेंस देने में नियम तोड़े, कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचाया और करीब 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। इस मामले में मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल जैसे AAP नेता गिरफ्तार हुए, फिलहाल यह सभी जमानत पर बाहर है। AAP इसे बीजेपी की साजिश बताती है। विवाद के बाद नीति रद्द कर दी गई और मामला अभी कोर्ट में है। ************************** दिल्ली की यह खबर भी पढ़ें… तिहाड़ जेल को शिफ्ट करने की तैयारी, दिल्ली सरकार ने सर्वे के लिए 10 करोड़ बजट रखा बीजेपी की दिल्ली सरकार तिहाड़ जेल को शहर से बाहर शिफ्ट करने की प्लानिंग में है। 25 मार्च को CM रेखा गुप्ता ने 2025-26 के लिए दिल्ली के लिए ₹1 लाख करोड़ का बजट पेश किया था, इसमें तिहाड़ को शिफ्ट करने की बात कही। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *