भास्कर न्यूज | कवर्धा जिले के पूर्व सैनिक कल्याण संघ ने नायब तहसीलदार में चयनित व बाल वैज्ञानिक का सम्मान किया है। पूर्व सैनिक नायब सूबेदार केजाराम पटेल का सीजीपीएससी के माध्यम से नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है। इसी प्रकार भारतीय सेना के पूर्व नायक इनायतुल्लाह खान के सुपुत्र फैजी अली खान (बाल वैज्ञानिक) का स्वागत किया। फैजी अली खान ने बीएस-एमएस डॉउड़ डिग्री आईआईएसईआर तिरुपति आंध्रप्रदेश से पक्षियों के प्रवास की पारिस्थितिकी व विकास पर उच्च शिक्षा प्राप्त की है। इन दोनों के सम्मान में सुरेश चंद्रवंशी के गेस्ट हाउस में रात्रि भोज का भी आयोजन किया। इस मौके पर संघ के संरक्षक सूबेदार घनश्याम प्रसाद साहू, अध्यक्ष हवलदार कृष्णा सिंह धुर्वे, सूबेदार प्रदीप आस्था, लिलक राम साहू, नायक जितेन्द्र कुमार राजपूत, अब्दुल सईद खान, दिनेश राम साहू, धनेश्वर सिंह राजपूत, कृष्णकांत राजपूत, धर्मेंद्र चंद्रवंशी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


