चाईबासा| आदिवासी मुंडा समाज पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, की बैठक समाज के अध्यक्ष रिको सांडिल की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी सरना ग्राम पूजा का आयोजन 27 अप्रैल रविवार को मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। साथ ही प्रकृति पर्व सरहुल पूजा दिनांक 01 अप्रैल 25 को मनाने का निर्णय लिया गया। नीमडीह के मुंडा टोला में पूजा अर्चना कर शाम में पोस्ट ऑफिस चौक के समीप सरहुल के जुलूस का स्वागत कर चना शरबत का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर कुछ दिनों पूर्व हुई पूर्व अध्यक्ष रंजीत राजीव मुंडा के निधन होने पर दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट के लिए मौन धारण कर उनकी आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। वहीं । 30 मार्च 2025 दिन रविवार को कचहरी तलाब के पश्चिमी छोर पर भारत मुण्डा समाज, पश्चिमी सिंहभूम का बाहा बोंगा सह सरहुल महोत्सव-2025 का आयोजन किया गया है। बाहा बोंगा सह सरहुल महोत्सव में कोल्हान क्षेत्र के आदिवासी समाज के मुण्डा, संथाल, हो उरांव समुदाय के अलावे रांची, खूंटी, रामगढ़ जिला और उड़ीसा प्रदेश से भी सैंकड़ों आदिवासी लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।


