भास्कर न्यूज| चाईबासा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बसंत कुमार मित्तल अपने सहयोगियों के साथ चाईबासा पहुंचे। सम्मेलन की बैठक स्थानीय रूंगटा मैरिज हाउस चाईबासा में आयोजित की गई। बसंत मित्तल ने अपनी चुनावी सभा में बताया कि पूरे राष्ट्र में 2 सालों में 3000 आजीवन सदस्य बने, लेकिन केवल झारखंड में उनके 2 वर्षों के कार्यकाल में 1522 आजीवन सदस्य बनाए गए साथ ही हर जिला और शाखा में चुनाव कराया गया। छह प्रमंडल में प्रांतीय अधिवेशन और कार्यकारिणी समिति की बैठक कराई गई। बैठक में सदस्य सुनीत खीरवाल तथा सदस्य जयप्रकाश मूंदड़ा द्वारा भी कई सवाल पूछे गए। जिसका जवाब बसंत मित्तल द्वारा दिया गया। बसंत मित्तल ने उपस्थित सदस्यों को बताया कि किसी उम्मीदवार एवं प्रस्तावक का संस्थागत बकाया नहीं होना चाहिए। अगर उनका किसी तरह का बकाया है तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने उपस्थित सदस्यों को यह भी बताया कि दूसरे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के एक प्रस्तावक जो अन्य जिले से हैं, उनका नाम केन्द्र एवं प्रांत द्वारा जारी सदस्यता सूची में शामिल ही नहीं है। जिसकी लिखित शिकायत जल्द से जल्द मुख्य चुनाव पदाधिकारी से की जाएगी। अंत में उन्होंने सभी सदस्यों से 13 अप्रैल को अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरे के क्रम में बसंत मित्तल द्वारा अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रतिष्ठित उद्योगपति सह समाज सेवी नंदलाल रूंगटा से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की एवं अपने पक्ष में समर्थन मांगा। बैठक में कार्यालय मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, परामर्शदात्री सदस्य सांवरमल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, जिला मंत्री कमल लाठ, नगर उपाध्यक्ष गौरीशंकर चिरानिया, शंभू गोयल, दिलीप शर्मा,पवन खिरवाल, ललित शर्मा, सुशील चौमाल, बजरंग लाल चिरानिया, रमेश चौमाल, पवन बंसल, नारायण पाडिया, रघुनंदन पिरोजीवाला, सतीश करनानी, निरंजन गोयल, संजय गर्ग, धीरज अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।


