चपरी टीकर के ग्रामीणों ने बीडीओ से जलमीनार से पानी दिलवाने की मांग की

रंंका| इन दिनों रंंका बाजार में मोबाइल चोरों की संख्या बढ़ गई है। सब्जी बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गए रंका कला उर्दू प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक फिरोज अहमद खान का मोबाइल चोरों ने उनके ऊपर वाले पॉकेट से चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल का पता नहीं चला तो प्रभारी प्रधानाध्यापक ने रंका थाना में इस संबंध में लिखित सान्हा दर्ज किया है। भवनाथपुर|चपरी पंचायत के टीकर निवासी संजीव बैठा ने बीडीओ को आवेदन देकर जल मीनार से पानी दिलवाने की मांग की है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि टीकर निवासी संगीता देवी के आंगन में स्थित सरकारी जल मीनार का पानी बंद कर दिया जाता है, जिससे आसपास के कई परिवारों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। संजीव बैठा, उपेंद्र बैठा, अरविंद बैठा, संजय बैठा,कालिंदा देवी अनिता देवी, ललिता देवी,रानी देवी,आरती देवी,अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि द्वारा जल मीनार का नल बंद कर दिया जाता है, और जब इसके बारे में शिकायत की जाती है, तो वे यह कहते हुए टाल देती हैं करती है जहां शिकायत करना है कर लो मुझे कोई कुछ नही बिगड़ सकता है। ग्रामीणों ने बीडीओ से अपील की है कि जल मीनार का पानी फिर से चालू किया जाए ताकि आस-पास के लोग पानी की समस्या से निजात पा सकें। यह समस्या पिछले कई दिनों से चल रही है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गढ़वा|सदर प्रखंड के कल्याणपुर उच्च विद्यालय के छठीं कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) प्रोग्राम के तहत शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हेलेपैड, बिरसा पार्क, समाहरणालय भवन आदि का भ्रमण किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय से मुलाकात किया। विद्यार्थियों ने एसपी के समक्ष विभिन्न नौकरी में जाने की भी इच्छा जाहिर किया। मौके पर एसपी ने कहा कि भारत सरकार के एसपीसी प्रोग्राम के तहत जिले के 15 विभिन्न स्कूलों का चयन किया गया है। जिसमें विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण, पठन-पाठन सामग्री आदि भी मुहैया कराई जाती है। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। पढ़ाई कर माता पिता का नाम रोशन करें, अभी से लक्ष्य निर्धारित करें। समय से पहले विवाह नहीं करना है। नियमत: लड़का के लिए 21 व लड़ियों के लिए 18 वर्ष निर्धारित है। लेकिन पहले पढ़ लिखकर कुछ बन जाएं। अपने पैरों पर खड़ा हो जाएं। इसके बाद ही विवाह करें। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल का प्रयोग नहीं करने की अपील की। कहा कि मोबाईल से जितना दूर रहेंगे उतना बेहतर है। पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, पढ़ाई के लिए भारत और झारखंड सरकार काफी सहायता और सुविधा मुहैया कराती है। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी पांडेय आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *